दीप्ति ने बताया कि वह किराए के मकान में रहती हैं और ठेला लगाकर जीवनयापन कर रही हैं। पैसों की कमी के कारण उनको बच्चों के लालन पालन में काफी दिक्कत होती है। इस पर सीएम योगी ने बरेली के डीएम को निर्देशित किया कि वह महिला की समस्या सुनकर पीएम स्वनिधि योजना का लाभ दिलाएं।
दर्द लेकर आईं, दुआ देकर गईं, सीएम योगी आदित्यनाथ की बातें सुनकर बरेली की दीप्ति की भर आईं आखें
लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'जनता दर्शन' लगाया। इस दौरान अपनी फरियाद लेकर प्रदेश के कोने-कोने से लोग उनसे मिलने पहुंचे। सीएम योगी ने सभी की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण करने का आदेश दिया। इस दौरान बरेली की रहने वालीं दीप्ति ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपना दर्द बयां किया। सीएम की संवेदनशीलता को देखकर दीप्ति की आंखें भर आईं। चेहरे पर खुशी का भाव लिए हुए उन्होंने जाते-जाते उन्होंने सीएम योगी को ढेर सारी दुआएं दीं।