तूफानी तेजी से भाग रहे ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के शेयर, निवेश करने वाले हो गए मालामाल, दिया ऐसा तगड़ा रिटर्न
नई दिल्ली: ग्लेनमार्क फर्मा की सब्सिडियरी कंपनी ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज (Glenmark Life Sciences Ltd) के शेयरों में तूफानी तेजी देखी जा रही है। इस शेयर में निवेश करने वालों को बंपर मुनाफा हो रहा है। आज यानी बुधवार को भी ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए हैं। आज शेयरों में 21 अंकों से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। पिछले 5 दिनों में शेयरों में तीन फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है। वहीं पिछले एक महीने की बात करें तो ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज (Glenmark Life Sciences Ltd) के शेयर 101 अंकों से ज्यादा उछले हैं। बता दें कि ग्लेनमार्क ग्लोबल फार्मा कंपनी है। यह ब्रांडेड जेनरिक दवाएं बनाती है। कंपनी अमेरिका, यूरोपीय संघ के विभिन्न देशों, दक्षिण अमेरिका और भारत सहित 65 से अधिक देशों में अपने प्रोडक्ट बेचता है। इसके पास 14 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी और 4 R&D सेंटर है।











