52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर शेयर, पेटीएम करें या नहीं

52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर शेयर, पेटीएम करें या नहीं
नई दिल्ली: पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) पर आरबीआई (RBI) के एक्शन के बाद उसकी मूल कंपनी वन 97 कम्यूनिकेशंस (One 97 Communications Ltd) के शेयर में भारी गिरावट आई है। पेटीएम के शेयर में भारी बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है। पेटीएम का शेयर 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुका है। आज पेटीएम का शेयर 400 रुपये के नीचे फिसल गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में पेटीएम के शेयर 300 रुपये के भी नीचे लुढ़क सकते हैं। आज भी पेटीएम के शेयर में भारी गिरावट देखी जा रही है। पेटीएम के शेयर आज 403 रुपये के स्तर पर खुले हैं। खुलने के बाद शेयर में गिरावट देखी गई है। शेयर गिरावट के साथ सुबह साढ़े 10 बजे के करीब 386 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

शेयर में में आज 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। पिछले 5 दिनों में शेयर 21 फीसदी से ज्यादा नीचे लुढ़क चुके हैं। वहीं बीते एक महीने में शेयर 45 फीसदी से ज्यादा टूट चुके हैं। निवेशकों को पेटीएम के शेयर में गिरावट की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
Advertisement