तीन साल में 720% उछला इस कंस्ट्रक्शन कंपनी का शेयर, आने वाले दिनों में बन सकता है रॉकेट

तीन साल में 720% उछला इस कंस्ट्रक्शन कंपनी का शेयर, आने वाले दिनों में बन सकता है रॉकेट
नई दिल्ली: मैन इन्फ्राकंस्ट्रक्शन (Man Infraconstruction) की सहयोगी कंपनी एमआईसीएल क्रिएटर्स एलएलपी (MICL Creators LLP) को मुंबई में 10 सोसाइटीज के डेवेलपमेंट का राइट मिला है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी। ये सोसाइटीज घाटकोपर (ईस्ट) के रतिलाल बी मेहता रोड (60 फीट रोड) पर स्थित हैं। इस प्रोजेक्ट से अगले चार साल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक का रेवेन्यू जेनरेट होने की उम्मीद है। रेगुलेशन 33 (9) के तहत होने वाले इस क्लस्टर रिडेवलपमेंट में चार लाख वर्ग फीट का सेलेबल कारपेट एरिया होगा। इस प्रोजेक्ट में कुल कंस्ट्रक्शन एरिया करीब 13 लाख वर्ग फीट होगा और इसके 3.5 से चार साल में पूरा होने का उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट में आधुनिक दौर की कम्युनिटी लिविंग और ग्रीन लिविंग का समावेश होगा। यह एक्विजिशन कंपनी की एसेट-लाइट स्ट्रैटेजी के अनुरूप है और इससे कंपनी की फाइनेंशियल पोजीशन और मजबूत होगी।

मैन इन्फ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड का शेयर 12 जून 2020 को 12.30 रुपये का था जो छह जून, 2023 को 101.25 रुपये पहुंच गया। इस तरह तीन साल में इस शेयर में 720 परसेंट की तेजी आई है। यह कंपनी एसएंडपी बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स का हिस्सा है और इसने तीन साल में अपनी इन्वेस्टर्स को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। मंगलवार को यह स्टॉक 100.98 रुपये पर खुला और शुरुआती ट्रेड में 102.17 रुपये के हाई और 99.10 रुपये के लो स्तर तक गया। बीएसई पर इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 102.17 रुपये और न्यूनतम स्तर 66.25 रुपये है। मैन इन्फ्राकंस्ट्रक्शन सिविल कंस्ट्रक्शन का बिजनस करती है। कंपनी के बिजनस में कंस्ट्रक्शन, प्रोजेक्ट एक्टिविटीज और रियल एस्टेट एक्टिविटीज शामिल है।

Advertisement