पांच परसेंट उछला Kalyan Jewellers का शेयर, जानिए क्यों बना रॉकेट

पांच परसेंट उछला Kalyan Jewellers का शेयर, जानिए क्यों बना रॉकेट
नई दिल्ली: कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewellers) का हेडक्वार्टर केरल के त्रिशूर में है। यह भारत और मिडल ईस्ट की जानी-मानी ज्वेलरी रिटेलर कंपनी है। पिछले तीन दशक में इस कंपनी ने खुद को इंडस्ट्री के लीडर के रूप में स्थापित किया है। यह कंपनी अपनी शानदार क्वालिटी, पारदर्शी कामकाज, किफायती कीमत और इनोवेटिव डिजाइन के लिए जानी जाती है। कल्याण ज्वेलर्स के पास परंपरागत और कंटेपररी ज्वेलरी की शानदार रेंज है। इनमें गोल्ड, डायमंड्स और बहुमूल्य रत्नों का इस्तेमाल हुआ है और यह ग्राहकों की पंसद के हिसाब से तैयार किए गए हैं। फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही कंपनी के लिए शानदार रही। भारत और मिडल ईस्ट, दोनों मार्केट्स में कंपनी के फुटफॉल और रेवेन्यू में काफी तेजी देखने को मिली। इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू पिछले साल की तुलना में 31 फीसदी अधिक रहा। इस दौरान भारत में कंपनी के रेवेन्यू में करीब 34 फीसदी तेजी आई। शोरूम से स्तर पर कंपनी के ग्रॉस मार्जिन में सुधार आया लेकिन फ्रेंचाइज्ड शोरूम्स से रेवेन्यू का शेयर बढ़ने से ब्लेंडेड ग्रॉस मार्जिन गिर गया। इस दौरान कंपनी ने नॉन-साउथ मार्केट्स में कंपनी ने 12 नए शोरूम खोले। दिवाली से पहले कंपनी की करीब 20 और शोरूम खोलने की योजना है।

मिडल ईस्ट में कंपनी के रेवेन्यू में पिछले साल के मुकाबले 21 परसेंट तेजी आई है। ईस्ट की छुट्टियों के कारण कंपनी की बिक्री में तेजी आई है। कंपनी इस फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में इस रीजन में अपना पहला एफओसीओ (Franchise Owned Company Operated) शोरूम खोल सकती है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Candere के रेवेन्यू में करीब 22% की गिरावट आई लेकिन कंपनी की योजना इसके फिजिकल शोरूम्स खोलने की है। साथ ही इसके लिए एक ऑम्नी-चैनल ग्रोथ स्ट्रैटजी की भी योजना है। कल्याण ज्वेलर्स नए शोरूम लॉन्च के साथ-साथ फेस्टिव और वेडिंग सीजन की तैयारी कर रही है। 30 जून, 2023 तक कंपनी के भारत और मिडल ईस्ट में कुल 194 शोरूम थे। शुक्रवार को कल्याण ज्वेलर्स का शेयर पांच फीसदी से अधिक उछल गया। यह 165.10 रुपये पर पहुंच गया जो इसका 52 हफ्ते का टॉप है। साथ ही इसके वॉल्यूम में भी 1.21 गुना तेजी देखने को मिली। निवेशकों को इस स्टॉक पर करीबी नजर रखनी चाहिए।
Advertisement