दादाजी धाम मंदिर में सोमवार को शरद पूर्णिमा बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी

दादाजी धाम मंदिर में  सोमवार को शरद पूर्णिमा बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी
 भोपाल / जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर रायसेन रोड पटेल नगर भोपाल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आश्विन मास शुक्ल पक्ष की  शरद पूर्णिमा शरदोत्सव कल 6 अक्टूबर दिन सोमवार को रात्रि 8 से बडी धूमधाम से मनाई जाऐगी। इस कार्यक्रम में वर्धमान सिटी, पटेल नगर, सिद्धार्थ लेक सिटी एवं आस पास के क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में महिलाऐ शामिल होगी। दादाजी धाम मंदिर प्रांगण में लड्डू गोपाल जी को भ्रमण कराया जाएगा, भजन कीर्तन, पूजन, अर्चना, के बाद प्रसादी में खीर का वितरण किया जाऐगा। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है। शरद पूर्णिमा पर भगवान लक्ष्मी नारायण को मावे के लड्डू या फिर खीर और सफेद मिठाई का भोग लगाया जाता है. यह भोग अर्पित करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और चंद्रदोष भी दूर होता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है   शरद पूर्णिमा यानी मां लक्ष्‍मी का जन्‍मदिन के रूप में मनाया जाने वाला सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्‍त होने का त्‍योहार है। माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्‍मी सबसे प्रसन्‍न मुद्रा में होती हैं और पूजा करने से प्रसन्‍न होकर अपने भक्‍तों को साल सुखी और संपन्‍न रहने का आशीर्वाद देती हैं। शरद पूर्णिमा वो दिन होता है, जब मौसम में परिवर्तन की शुरुआत होती है शरद पूर्णिमा से शरद ऋतु का आगमन होता है. चंद्रमा की किरणें विशेष अमृतमयी गुणों से युक्त रहती हैं. चंद्रमा की किरणें कई बीमारियों दूर कर सकती हैं। चंद्रमा की पूर्णता यह वर्ष का एकमात्र ऐसा दिन है जब चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से पूर्ण होता है, और इसकी किरणें अमृतमयी मानी जाती हैं। खीर का भोग चंद्रमा की अमृतमयी किरणों से खीर में औषधीय गुण आ जाते हैं। इस खीर को खुले आसमान के नीचे रखकर प्रसाद रूप में ग्रहण करने से शारीरिक और मानसिक शांति मिलती है। भगवान श्री कृष्ण ने इसी दिन ब्रज में महारास रच कर जीवात्मा परमात्मा के मिलन का संदेश दिया। इस शुभ अवसर पर आप सभी भक्तजन अपने परिवार के साथ उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Advertisement