रायपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा नवरात्रि पर विधानसभा मार्ग पर स्थित शान्ति सरोवर एवं नवा रायपुर के सेक्टर-20 में 15 से 24 अक्टूबर तक देवियों की चैतन्य झाँकी सजायी जा रही है। इसमें भक्तजन प्रतिदिन शाम को 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक चैतन्य देवियों का दर्शन कर सकेंगे।
ब्रह्माकुमारी संस्थान की रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार झाँकी में संगीतमय कमेन्ट्री के माध्यम से विशाल मंच पर विराजित शिवशक्तियों मॉं दुर्गा, श्री लक्ष्मी, सरस्वती, काली और गायत्री देवी आदि की महिमा का लाइट एण्ड साउण्ड के माध्यम से प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा।
शान्ति सरोवर व नवा रायपुर में 15 से सजेगी नौ देवियों की चैतन्य झाँकी











