भारतीय कप्तान ने छक्के से पूरा किया 10 हजार वनडे रन
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ शुभमन गिल के साथ जबरदस्त शुरुआत की थी। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की। रोहित ने 7वें ओवर की 5वीं गेंद पर रजिता को छक्का लगाते हुए वनडे करियर के 10 हजार रन पूरे किए और इसके साथ वह यहां तक पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने। यही नहीं, इस बड़े रिकॉर्ड की छांव में एक ऐसा कारनामा कर गए, जिसकी चर्चा कम ही हो रही है।

शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड किया तोड़ दिया
दरअसल, यह उनका एशिया कप टूर्नामेंट में 27वां छक्का रहा। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी विस्फोटक ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड चूर-चूर कर दिया। अफरीदी के नाम एशिया कप में 26 छक्के थे, जबकि रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 4 छक्के लगाकर इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी। अब हिटमैन ने अफरीदी को पीछे छोड़ दिया। रोहित के नाम अब 28 छक्के हो गए हैं, क्योंकि उन्होंने 48 गेंदों में खेली गई 56 रनों की पारी के दौरान दूसरा छक्का पथिराना को लगाया था। यह वह रिकॉर्ड है, जिसका अक्सर टीवी चर्चाओं के दौरान पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स चर्चा किया करते थे।
एशिया कप में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

- रोहित शर्मा (IND): 28 छक्के
- शाहिद अफरीदी (PAK): 26 छक्के
- सनथ जयसूर्या (SL): 23 छक्के
- सुरेश रैना (IND): 18 छक्के
- मोहम्मद नबी (AFG): 13 छक्के
- सौरव गांगुली (IND): 13 छक्के