सूर्य उत्तरायण सर्व मांग्लयम समूह का मिशन वस्त्र दान अभियान

सूर्य उत्तरायण सर्व मांग्लयम समूह का मिशन वस्त्र दान अभियान
भोपाल /  सूर्य उत्तरायण में मकर संक्रान्ति पर्व पर सर्व मांग्लयम समूह के संयोजन में भोपाल के कोच, फैक्ट्री निशातपुरा और स्वास्तिक विलास  कालोनी सहित विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जरुरतमंदों तक कंबल और गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। सर्व मांग्लयम समूह के संस्थापक प्रमुख रमाकांत शुक्ला ने बताया कि यह अभियान मकर संक्रांति पर्व से शुरू होकर बसंत पंचमी तक चलेगा। इसमें  व्यक्तिगत के साथ विभिन्न संगठनों और रहवासी  समितियों का भी  सहयोग मिल रहा है।

वस्त्र दान अभियान में  सनातन ब्राह्मण महासभा से ब्रजेश व्यास, जाह्नवी दीक्षित, ब्राह्मण जागृति मंच के अवधेश मिश्रा, राजेश सिरोठिया, मीनाल सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष अशोक कटारे, किशोर चौधरी, इंडस सिटी रहवासी संघ के अमित दुबे, लीलाधर नेमा, धर्मेंद्र गोस्वामी, स्वास्तिक विलास से  रामेश्वर नायक, मीडिया एक्टिविस्ट वेलफेयर सोसाइटी से अध्यक्ष आशीष रत्नपारखे,  शांता नायर, जगमोहन श्रीवास्तव, आदित्य शर्मा,  राकेश जैन, उमाशंकर टिकेरिया, रोहित नगर से मनीषा अनिल गुप्ता,  सिम्पल सिंग, ममता सेंगर, सुकृति ,  जितेन्द्र परमार द्वारा विशेष सहयोग किया गया I रमाकांत शुक्ला ने लोगों से अपील की है कि सर्व मांग्लयम समूह के द्वारा चलाए जा रहे  इस अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लें जरूरतमंद लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए भी संस्था से संपर्क किया जा सकता है।
Advertisement