पॉलिसी बयान में कहा गया, 'उपलब्ध संकेतकों से पता चलता है कि आर्थिक गतिविधियां मजबूत रफ्तार से बढ़ रही हैं। रोजगार में बढ़ोतरी कम रही है। हाल के महीनों में बेरोजगारी दर में बहुत कम बदलाव आया है। महंगाई अभी भी कुछ हद तक बढ़ी हुई है।'
अमेरिका-ईरान संघर्ष का जिक्र
पॉलिसी बयान में अमेरिका-ईरान संघर्ष से जुड़ी 'अनिश्चितता' की ओर इशारा किया गया। इसमें कहा गया, 'आर्थिक परिदृश्य को लेकर अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है। मिडिल ईस्ट में हो रहे घटनाक्रमों का अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा, यह अभी अनिश्चित है। कमेटी अपने दोहरे जनादेश के दोनों पहलुओं से जुड़े जोखिमों के प्रति पूरी तरह से सचेत है।'विशेषज्ञों का क्या था अनुमान?
विशेषज्ञों ने कहा था कि तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ने की आशंका के चलते फेडरल रिजर्व की ओर से इस हफ्ते की बैठक में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की संभावना कम ही है।हालांकि बाजारों और अर्थशास्त्रियों ने पहले यह अनुमान लगाया था कि अगला कदम ब्याज दरों में कटौती का होगा। लेकिन, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर हवाई हमले किए जाने के बाद से यह विश्वास कमजोर पड़ गया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल से कर्ज लेने की लागत (ब्याज दरें) कम करने का आग्रह करते रहे हैं। ट्रंप ने फेड के पूर्व गवर्नर केविन वॉर्श को पॉवेल का कार्यकाल मई के मध्य में समाप्त होने के बाद उनकी जगह लेने के लिए नामित किया है। हालांकि, इस बदलाव को लेकर अभी भी कुछ चुनौतियां बनी हुई हैं।











