Select Date:

मध्य प्रदेश में शुरू हुई भीषण गर्मी, रतलाम में पारा पहुंचा 39 पर… अप्रैल लगते ही बरसेगी आग

Updated on 24-03-2025 02:14 PM

भोपाल: प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। रतलाम में रविवार को दिन का पारा 39 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि ऐसा ही हाल नर्मदापुरम का रहा। यहां दिन का तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रात के तापमान की बात करें तो सबसे अधिक पश्चिमी मप्र के खरगोन और खंडवा में 22 डिग्री सेल्सियस रहा। धार में यह 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्वी मध्य प्रदेश में मंडला और नरसिंहपुर में 36 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान रहा। इधर रात का तापमान सिर्फ मलाजखंड में 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले 24 घंटे में और सताएगी गर्मी

  • मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है, जो आगे भी एक-दो दिन जारी रहेगी। न्यूनतम तापमान कम हुए हैं। वर्तमान में सेंट्रल छत्तीसगढ़ में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
  • वहीं महाराष्ट्र तक एक ट्रफ लाइन द्रोणिका के रूप में बनी हुई है। 24 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा। प्रदेश की राजधानी भोपाल में उत्तर से आ रही हवा से न्यूनतम तापमान में कमी आई है। प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहेगा।

इंदौर: सोमवार से होगा गर्मी का अहसास

रविवार को शहर में हवाओं का रुख उत्तर व उत्तर पूर्वी रहा। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली, वहीं रात के तापमान में हल्की गिरावट रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, सोमवार को शहर दोपहर में निकलने वाली धूप शहरवासियों को गर्मी का अहसास करवाएगी। दिन के साथ रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

जबलपुर: साफ हुआ आसमान, अब बढ़ेगा पारा

जबलपुर में बादल हटते ही आसमान पूरी तरह से साफ हो गया है। हालांकि गत दिनों संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हुई आंशिक वर्षा व ओलावृष्टि के कारण वातावरण में नम हवा के कारण गर्मी कुछ रात है। परंतु मार्च के अंतिम सप्ताह तक गर्मी का असर बढ़ने लगेगा।

जिस तरह से धूप में तपन बढ़ रही है उसे देखते हुए कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में तीखी धूप पसीना छुड़ाने लगेगी। सप्ताह के अंत तक दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल अभी दिन में जहां गर्माहट है वहीं रात में ठंडक बनी हुई है।

ग्वालियर: रात में ठंडी हवा, दिन में रही गर्मी

शनिवार शाम को ग्वालियर अंचल में तेज ठंडी हवाएं चली थी। इससे लगा था कि रात सहित रविवार को दिन में तापमान कम हो जाएगा। तापमान तो कम हुआ, लेकिन बहुत मामूली। रात के तापमान में 0.6 व दिन के तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट हुई।

रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री और दिन का तापमान 34.7 डिसे रहा। हालांकि दिन व रात का पारा सामान्य तापमान से नीचे ही रहे। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो सोमवार को भी तापमान इसी तरह का रहेगा और दिन गर्म रहेगा।

सोमवार से ही नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, ऐसे में मौसम में शाम तक बदलाव हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ निचले से ऊपरी क्षोभमंडल में एक ट्रफ के रूप में मौजूद है। इसके साथ ही 24 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इससे हिमालय क्षेत्र के मौसम में बदलाव आएगा। इसका असर भी अंचल के मौसम पर रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2025
गरियाबंद। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आज जिले के मैनपुर विकासखंड के ग्राम अमलीपदर में समाधान शिविर आयोजन किया गया। ग्राम अमलीपदर के क्लस्टर में ग्राम पंचायत घुमरापदर, चिखली, खरीपथरा, दाबरीगुड़ा,…
 07 May 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 76.22 प्रतिशत एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा में 74.48 प्रतिशत विद्यार्थियों ने पिछले 15 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते…
 07 May 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में एक निजी न्यूज चैनल की स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न क्षेत्रों…
 07 May 2025
मप्र में ट्रक व अन्य वाहनों से अवैध वसूली की मिल रही शिकायतों को कम करने के लिए परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा की ओर से जारी नई गाइडलाइन के आधार…
 07 May 2025
भोपाल के विकास कार्यों को लेकर मंगलवार को हुई बैठक में अफसरों के खिलाफ प्रभारी मंत्री से लेकर विधायक खासे नाराज हुए। नगरीय विकास संचालनालय में सभी नेताओं को ‘सिटी…
 07 May 2025
मप्र पुलिस अकादमी भौंरी में एक साल की एकेडमिक ट्रेनिंग लेकर 19 डीएसपी का बुधवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इनमें से 7 महिला अफसर हैं। 1 जुलाई 2024…
 07 May 2025
प्रदेश में राज्य वक्फ बोर्ड का नया कार्यालय भवन बनाया जाएगा। भोपाल में बनने वाले इस भवन का नाम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा जाएगा।…
 07 May 2025
मध्यप्रदेश में फील्ड में क्राइम कंट्रोल के लिए प्रभावी एक्शन नहीं ले पाने वाले पुलिस अफसरों को हटाया जाएगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अधिकारी पूरे प्रदेश में…
 07 May 2025
मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ. मोहन यादव ने वक्फ सुधार जनजागरण कार्यक्रम के तहत प्रबुद्धजनों से संवाद किया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक मंत्री कृष्णा गौर, वक्फ बोर्ड के…
Advertisement