शेयर बाजार में आज यानी बुधवार (13 दिसंबर) को मामूली बढ़त देखने को मिली है। सेंसेक्स 33 अंक की तेजी के साथ 69,584 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 19 पॉइंट की तेजी रही। ये 20,926 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिली है।
आज PSE, रियल्टी और फार्मा शेयरों में खरीदारी रही। ऑटो, मेटल, एनर्जी और FMCG इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए हैं। आज एक समय सेंसेक्स गिरकर 69,100 पर पहुंच गया था, लेकिन बाद में इसमें 484 अंक की रिकवरी देखने को मिली और ये 69,584 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी एक समय 157 अंक की गिरावट थी।
आज से 2 IPO में निवेश का मौका
आज 2 इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO ओपन हो गए हैं। डोम्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के IPO में 13-15 दिसंबर तक निवेश का मौका मिलेगा। वहीं InoxCVA का IPO 14 दिसंबर को खुलेगा।
मुथूट माइक्रोफिन के IPO का प्राइस बैंड तय
मुथूट माइक्रोफिन ने अपने IPO का प्राइस बैंड 277-291 रुपए/शेयर तय कर दिया है। कंपनी का IPO 18 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच खुलेगा। टोटल इश्यू साइज 960 करोड़ रुपए है। कुल इश्यू साइज में से आधा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व है, वहीं 15% HNIs और बचा हुआ 35% रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है।
कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी मंगलवार (12 दिसंबर) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 377 अंक की गिरावट के साथ 69,551 के लेवल पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 90 पॉइंट की गिरावट रही। ये 20,906 के स्तर पर बंद हुआ था। कल कारोबार के दौरान निफ्टी ने नया ऑल टाइम हाई बनाया। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 21,037.90 का स्तर छुआ।











