फैंस को सेल्फी, आंखों पर चश्मा... पिंक बॉल टेस्ट के लिए यूं एडिलेड रवाना हुई टीम इंडिया

फैंस को सेल्फी, आंखों पर चश्मा... पिंक बॉल टेस्ट के लिए यूं एडिलेड रवाना हुई टीम इंडिया
कैनबरा: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम सोमवार को कैनबरा से एडिलेड टेस्ट के लिए रवाना हो गई है। यह टेस्ट मैच 6 दिसंबर से शुरू होगा। कैनबरा में टीम ने प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ दो दिवसीय वार्म-अप मैच खेला था। रविवार को हुए वार्म-अप मैच में तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने चार विकेट लिए और शुभमन गिल, नीतीश कुमार रेड्डी और यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की, जिसकी मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री XI को पांच विकेट से हराया।
Advertisement