मीडिया से बातचीत में सीमा ने बताया कि वह जब पाकिस्तान में रहती थीं तब भी राधा और कृष्ण को बहुत मानती थीं। यहां वह राधा और कृष्ण की पूजा करती हैं। सीमा के मुताबिक, उनका नया कमरा सोशल मीडिया की कमाई से नहीं बल्कि लोगों के सहयोग से तैयार हुआ है। पूरे कमरे में सीमा को मिले गिफ्ट रखे हुए हैं। सीमा नवरात्र में नौ दिन का व्रत भी रखे हुए हैं। कराची की रहने वाली सीमा हैदर का एक बेटा और तीन बेटियां हैं। सीमा ने बताया था कि वह मूलरूप से दक्षिणी पाकिस्तान के खैरपुर में रिंद हाजानो गांव की रहने वाली है। तीन बहनों में वह दूसरे नंबर की है। उसका एक बड़ा भाई भी है, जो सेना में काम करता है। उसने घर पर आने वाली एक ट्यूशन टीचर से पांचवीं तक की पढ़ाई की है। वह 12 साल की ही थी, जब उसकी मां की मौत हो गई।
सीमा हैदर ने राधा-कृष्ण की तस्वीरों से सजाया अपना नया बेडरूम, सचिन के लिए गाया गाना
नोएडा: प्यार के लिए अपने चार बच्चों के साथ सरहद पार कर पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर आएदिन चर्चा में बनी रहती हैं। वह यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती हैं। उनके पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट आते हैं। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में जहां सचिन मीणा का घर है, वहीं अब सीमा का नया कमरा तैयार हो गया है। नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को सीमा और सचिन ने कमरे का उद्धाटन भी हो गया। सीमा के कानूनी मामले देख रहे वकील एपी सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे। अपना नया बेडरूम देख सीमा काफी खुश हैं। उन्होंने पूरे कमरे को राधा और कृष्ण की तस्वीरों से सजा रखा है। मीडिया के सामने सीमा ने सचिन ने गाना भी गाया।











