Select Date:

सीमा की सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य: राज्यपाल श्री रमेन डेका

Updated on 14-06-2025 04:55 AM

राज्यपाल श्री रमेन डेका गत दिवस बिहार राज्य के दरभंगा में राष्ट्रीय सनातनी सेवा संघ द्वारा ‘‘सीमा सुरक्षा हम सब की जिम्मेदारी‘‘ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत एक विशाल और विविधतापूर्ण देश है, जिसकी सीमाएँ हिमालय की ऊंचाइयों से लेकर हिंद महासागर की गहराइयों तक फैली हुई हैं। सीमा की सुरक्षा केवल सैनिकों और सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। राज्यपाल श्री डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि सीमा की रक्षा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का आधार है। सीमा की सुरक्षा, देश की आंतरिक और बाह्य स्थिरता के लिए आवश्यक है। यह न केवल बाहरी खतरों जैसे आतंकवाद, घुसपैठ और तस्करी से रक्षा करती है, बल्कि देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान को भी संरक्षित करती है। भारत की सीमाएँ, पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और म्यांमार जैसे पड़ोसी देशों के साथ साझा की जाती हैं, और प्रत्येक सीमा की अपनी अनूठी चुनौतियाँ हैं। श्री डेका ने कहा कि हमारे सैनिक, प्राणों की बाजी लगाकर सीमा की सुरक्षा करते हैं लेकिन उनकी यह जिम्मेदारी तब और प्रभावी होती है, जब समाज और नागरिक उनका साथ देते हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं और स्थानीय प्रशासन या सुरक्षा बलों को सूचित कर सकते हैं। असामान्य गतिविधियों, जैसे तस्करी या घुसपैठ, की जानकारी देना, देश की सुरक्षा को मजबूत करता है। आज के युग में सीमा सुरक्षा में तकनीक का उपयोग बढ़ रहा है। ड्रोन, सैटेलाइट निगरानी, और स्मार्ट फेंसिंग जैसे उपकरण सीमा पर निगरानी को और प्रभावी बना रहे हैं। श्री डेका ने कहा कि नागरिक के रूप में, हम तकनीकी नवाचारों को समर्थन दे सकते हैं और सरकार के डिजिटल सुरक्षा प्रयासों में सहयोग कर सकते हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातनी सेवा संघ के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2025
रायपुर।  क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।  रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम को चौथी बार इंटरनेशनल मैच की मेजबानी का सुनहरा मौका मिला है।  न्यूजीलैंड की टीम जल्द ही भारत…
 15 June 2025
बलरामपुर। वाड्रफनगर वन क्षेत्र के कैलाशपुर गांव में फिर से हाथी का आतंक देखने को मिला है. रविवार तड़के सुबह एक हाथी आबादी वाले क्षेत्र के करीब पहुंच गया और किसानों…
 15 June 2025
कोरबा। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के दो नंबर दफाई इलाके में अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी गई. खूनी वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद एफएसएल और…
 15 June 2025
कोरबा। कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने भारत एल्युमिनियम कम्पनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सेक्टर-6 मिनीमाता चौक के पास पूर्व से प्रचलित सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध कर निर्माण कार्य किए जाने को…
 15 June 2025
रायपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में रविवार से सात दिवसीय योग महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। शिविर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण…
 15 June 2025
रायपुर। आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर द्वारा प्रतिष्ठित सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में रविवार प्रातः से ही बच्चों ने आगामी चातुर्मास में धर्म आराधना से…
 15 June 2025
दुर्ग। भिलाई के सूर्या मॉल में संचालित स्पा सेंटर्स पर शनिवार देर रात पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है। इस…
 15 June 2025
कोंडागांव। कोंडागांव जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर खेत में…
 15 June 2025
रायपुर। रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, थाना विधानसभा और सिविल लाइंस पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब की बिक्री में लिप्त 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया…
Advertisement