कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, ताबड़तोड़ फायरिंग जारी

कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, ताबड़तोड़ फायरिंग जारी
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कुलगाम के कुज्जर इलाके में सुरक्षाबलोंऔर आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। आतंकी ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं और सुरक्षाबल उनकी नापाक हरकत का जवाब दे रही है।

सुरक्षाबलों को इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। टीमें बनाकर इलाके को चारों तरफ से घेरा गया। आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा गया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

ताबड़तोड़ फायरिंग जारी

आतंकियों की तरफ से फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग का जवाब देने शुरू किया। उसके बाद दोनों तरफ से गोलाबारी शुरू हो गई। इलाके के लोगों को घरों के अंदर ही रहने को कहा गया है। सुरक्षाबलों ने कहा कि जल्द ही आतंकियों को मार गिराया जाएगा।

Advertisement