ऑरकुट पर फोटो देखते ही दिल हार बैठे
2007 में ऋधिमान साहा बंगाल के लिए अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके थे। ये उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत थी। धीरे-धीरे नाम बनने लगा था। मगर फ्यूचर अब भी धुंधला ही नजर आ रहा था, इसी बीच 2008 में इस विकेटकीपर बल्लेबाज की नजर ऑरकुट पर एक फोटो पर पड़ी। ये पहला मौका था, जब ऋधिमान ने रोमी मित्रा को देखा। भोली-प्यारी सी सूरत वाली वह लड़की पहली ही नजर में साहा के दिल में उतर गई।
चार साल की डेटिंग फिर 2011 में शादी
ऋधिमान ने रोमी को एप्रोच किया। दोस्ती का हाथ बढ़ाया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत होने लगी। ये बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और फिर मोहब्बत में तब्दील हो गई। ऋधिमान साहा तो पहले ही रोमी पर दिल हार बैठे थे, लेकिन आग दोनों तरफ बराबर लगी थी। सुंदर लड़की रोमी भी एक शानदार सी शक्ल वाले लड़के को पसंद करने लगी। साहा का लेडी लक काम कर गया। 2010 में उनकी मेहनत रंग लाई और पहले भारतीय टेस्ट टीम फिर वनडे टीम में सिलेक्ट कर लिए गए।शादी के बाद रोमी ने बदला नाम

टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने के एक साल बाद ही ऋधिमान साहा ने 2011 में रोमी से शादी कर ली। चार साल तक डेट करने के बाद ये बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड पति-पत्नी बन गए। शादी के बाद रोमी ने अपना नाम बदलकर देब्रती साहा रख लिया। देब्रती साहा कोलकाता में अपना रेस्टोरेंट चलाती हैं। ये कपल आज दो बच्चों के माता-पिता हैं। बड़ी बेटी का नाम अनवी तो छोटे बेटे का नाम अनय है।