इस्राइल जाने वाले श्रमिकों के स्किल टेस्ट का दूसरा चरण पूरा, 9028 चयनित, क्या होगा तीसरे फेज?

इस्राइल जाने वाले श्रमिकों के स्किल टेस्ट का दूसरा चरण पूरा, 9028 चयनित, क्या होगा तीसरे फेज?
लखनऊ: भारत और इस्राइल सरकार के बीच हुए समझौते के तहत उत्तर प्रदेश से 10 हजार श्रमिक भेजे जाने हैं। इसके लिए अलीगंज स्थित आईटीआई में स्किल टेस्ट चल रहा है। गुरुवार को दूसरा चरण पूरा होने तक कुल 9028 योग्य श्रमिक का चयन हो सका। इन्हें मार्च और अप्रैल में इस्राइल भेजा जाएगा। वहीं, लक्ष्य के मुताबिक श्रमिक नहीं मिलने से अब तीसरे चरण का टेस्ट करवाया जाएगा। इसके लिए जल्द की कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। इस्राइल जाने वाले श्रमिकों के चयन के लिए जिला स्तर पर आवेदन लिए गए थे।

आईटीआई अलीगंज में स्किल टेस्ट का आगाज जनवरी से हुआ था। पहले चरण में 5087 श्रमिकों का चयन हुआ। इसके बाद 28 फरवरी से शुरू हुए दूसरे चरण का स्किल टेस्ट गुरुवार को संपन्न हुआ। इसमें 4021 श्रमिकों का चयन हुआ है। इस्राइल से आई 14 सदस्यीय टीम ने हजारों का टेस्ट लेने के बाद टाइलिंग, बिल्डिंग,मेसन, आयरन वेल्डिंग समेत कई अन्य कामों के लिए श्रमिकों का चयन किया है। जिम्मेदारों के अनुसार चयनित श्रमिकों को भेजने के लिए कागजी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
Advertisement