इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों की ऊंची छलांग, रिकार्ड 38 लाख कर चुके हवाई यात्रा
स्वच्छता में सिरमौर इंदौर अब हवाई यात्रा में भी नए कीर्तिमान कायम कर रहा है। पहली बार इंदौर एयरपोर्ट से सबसे अधिक यात्रियों ने हवाई यात्रा की है। वर्ष 2024 में एक जनवरी से 26 दिसंबर तक रिकार्ड 38 लाख यात्री हवाई सफर कर चुके हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी यात्री संख्या है।
इस दौरान 30455 उड़ानें संचालित हुई। पिछले वर्ष 35.39 लाख यात्रियों ने हवाई सफर किया था। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 2.64 लाख यात्री बढ़ चुके हैं। सेंट्रल इंडिया के बड़े एयरपोर्ट में शामिल देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर प्रतिवर्ष यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस भी कतार में
- एयर इंडिया की सहयोग की कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी नव वर्ष में चार उड़ानें शुरू करने की तैयारी की है।
- कंपनी ने हैदराबाद के अलावा बेंगलुरू, दिल्ली एवं मुंबई उड़ान का स्लाट लिया है। फरवरी के पहले सप्ताह में कंपनी कम से कम दो उड़ानों के साथ भोपाल में दस्तक दे सकती है।
- एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार कंपनी को एयरपोर्ट पर जगह आवंटित की जा चुकी है। जल्द ही कंपनी कार्यालय खोलेगी। उड़ानें भी शुरू होंगी।
भोपाल हैदराबाद उड़ान संख्या 6-ई 7594/
- 7594 का 10 जनवरी से लागू शेड्यूल
- हैदराबाद प्रस्थान सुबह 10.20 बजे
- भोपाल आगमन दोपहर 12.40 बजे
- भोपाल प्रस्थान दोपहर 01.00 बजे
- हैदराबाद आगमन दोपहर 03.15 बजे











