अडानी ग्रुप की छह कंपनियों को सेबी ने भेजा कारण बताओ नोटिस, जानिए क्या हैं आरोप

अडानी ग्रुप की छह कंपनियों को सेबी ने भेजा कारण बताओ नोटिस, जानिए क्या हैं आरोप
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप (Adani Group) की छह कंपनियों को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इन कंपनियों पर संबंधित पक्ष लेनदेन के कथित उल्लंघन, लिस्टिंग नियमों का पालन न करने और ऑडिटर सर्टिफिकेट्स की वैधता के संबंध में आरोप हैं। इन कंपनियों ने स्टॉक एक्सचेंजेज को दी गई रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी है। भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की अगुवाई वाले इस ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने गुरुवार को कहा कि उसे 31 मार्च को समाप्त तिमाही में दो कारण बताओ नोटिस मिले हैं। साथ ही ग्रुप की अन्य कंपनियों अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अडानी पावर, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी विल्मर और अडानी टोटल गैस को भी कारण बताओ नोटिस मिले हैं।
Advertisement