पेरिस पैरालंपिक के 7वें दिन का शेड्यूल, भाविना पटेल के अलावा एक्शन में होंगे ये भारतीय एथलीट

पेरिस पैरालंपिक के 7वें दिन का शेड्यूल, भाविना पटेल के अलावा एक्शन में होंगे ये भारतीय एथलीट
पेरिस: भारतीय दल का पैरालंपिक में कमाल का प्रदर्शन जारी है। एक पैरालंपिक में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का अपना रिकॉर्ड भारत ने 6 दिन में ही तोड़ दिया। अभी तक कुल 20 मेडल भारत के खाते में आ चुके हैं। तोक्यो 2020 में 19 मेडल के साथ भारत ने रिकॉर्ड बनाया था। अब बुधवार को पैरालंपिक के 7वें दिन भी भारत के कई एथलीट एक्शन में होने वाले हैं। उम्मीद है कि भारत के खाते में एक के बाद एक कई मेडल आएंगे।

भारत के पैरालंपिक में 7वें दिन का शेड्यूल
11:57 AM: पैरा साइकिलिंग रोड - पुरुष C2 व्यक्तिगत टाइम ट्रायल - अरशद शेख।
12:32 PM: पैरा साइकिलिंग रोड - महिला C1-3 व्यक्तिगत टाइम ट्रायल - ज्योति गडेरिया।
1:00 PM: पैरा शूटिंग - P4 - मिश्रित 50 मीटर पिस्टल SH1 योग्यता - निहाल सिंह, रुद्रांश खंडेलवाल।
1:35 PM: पैरा एथलेटिक्स - पुरुष शॉट पुट - F46 फाइनल - सचिन सरजेराव खिलारी, मोहम्मद यासर, रोहित कुमार।
2:15 PM: पैरा टेबल टेनिस - महिला एकल - WS4 - क्वार्टरफाइनल - भाविना पटेल बनाम झोउ यिंग (चीन)।
3:17 PM: पैरा एथलेटिक्स - महिला शॉट पुट - F46 फाइनल - अमीषा रावत।
3:30 PM: पावरलिफ्टिंग - पुरुष 49 किग्रा तक फाइनल - परमजीत कुमार।
3:45 PM: पैरा शूटिंग - पी4 - मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल एसएच1 फाइनल - निहाल सिंह, रुद्रांश खंडेलवाल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)।
5:49 PM: पैरा तीरंदाजी - पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ओपन 1/16 एलिमिनेशन - हरविंदर सिंह बनाम त्सेंग लुंग-हुई (चीनी ताइपे)।
6:40 PM: पैरा तीरंदाजी - पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ओपन 1/8 एलिमिनेशन - हरविंदर सिंह (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)।
8:30 PM: पावरलिफ्टिंग - महिला 45 किग्रा तक फाइनल - सकीना खातून।
9:00 PM: पैरा तीरंदाजी - पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ओपन क्वार्टरफाइनल - हरविंदर सिंह (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)।
10:08 PM: पैरा तीरंदाजी - पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ओपन सेमीफाइनल - हरविंदर सिंह (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)।
10:50 PM: पैरा एथलेटिक्स - पुरुष क्लब थ्रो - F51 फाइनल - धर्मबीर, प्रणव सूरमा, अमित कुमार।
10:57 PM: पैरा तीरंदाजी - पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ओपन मेडल राउंड - हरविंदर सिंह (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)।
11:03 PM: पैरा एथलेटिक्स - महिला 100 मीटर - T12 राउंड 1 - सिमरन शर्मा।
Advertisement