Select Date:

मणिपुर के कैदी का इलाज नहीं कराने पर SC नाराज:कहा- आरोपी कुकी कम्युनिटी का है इसलिए इलाज नहीं कराया

Updated on 04-07-2024 11:13 AM

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (6 जुलाई) को मणिपुर की एक जेल में बंद बीमार कैदी को इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जाने पर नाराजगी जताई है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बीमार आरोपी माइनॉरिटी कुकी कम्युनिटी से था। इसलिए उसे इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जाया गया। यह दुखद है।

जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने आरोपी का असम में इलाज कराने का आदेश देते हुए कहा कि अब हमें मणिपुर सरकार पर भरोसा नहीं है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में लुनखोंगम हाओकिप नाम के एक कैदी ने इलाज कराने की मांग को लेकर याचिका लगाई थी। उसने कहा था कि वह पाइल्स और ट्यूबरक्यूलोसिस से पीड़ित होने के कारण काफी दर्द में है। हाओकिप के वकील ने दावा किया कि जेल अधिकारियों ने मेडिकल हेल्प के लिए लगातार की गई मांग पर ध्यान नहीं दिया।

SC ने कहा- इलाज का खर्च मणिपुर सरकार उठाएगी
सुप्रीम कोर्ट ने जेल सुप्रीटेंडेंट को आदेश दिया कि आरोपी का गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में तुरंत मेडिकल जांच और इलाज कराया जाए। कोर्ट ने कहा कि आरोपी के इलाज का खर्च मणिपुर सरकार ही उठाएगी। साथ ही कहा कि 15 जुलाई तक मेडिकल रिपोर्ट पेश की जाए और अगर रिपोर्ट में कुछ गंभीर बात सामने आती है, तो मणिपुर सरकार के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

हाईकोर्ट ने कहा था- अस्पताल ले जाने से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है
सुप्रीम कोर्ट में पहुंचने से पहले आरोपी ने मणिपुर हाईकोर्ट में भी इलाज कराने की मांग की याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि कुकी कम्युनिटी के होने के कारण उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया। क्योंकि ऐसा करने पर कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है।

अस्पताल ले जाने से कानून व्यवस्था बिगड़ने का डर क्यों?
मणिपुर में 13 महीने (पिछले साल मई से) कुकी और मैतई कम्युनिटी के लोगों के बीच उपद्रव जारी है। मैतई कम्युनिटी के लोग ST के दर्जे की मांग कर रहे हैं। 1 साल से ज्यादा समय से जारी हिंसा में 200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

हिंसा को लेकर हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मीटिंग की थी। राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर ही हाईकोर्ट ने आरोपी को अस्पताल में इलाज कराने की इजाजत नहीं दी थी और कहा था कि कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है।

4 पॉइंट्स में जानिए क्या है मणिपुर हिंसा की वजह...
मणिपुर की आबादी करीब 38 लाख है। यहां तीन प्रमुख समुदाय हैं- मैतेई, नगा और कुकी। मैतई ज्यादातर हिंदू हैं। नगा-कुकी ईसाई धर्म को मानते हैं। ST वर्ग में आते हैं। इनकी आबादी करीब 50% है। राज्य के करीब 10% इलाके में फैली इंफाल घाटी मैतेई समुदाय बहुल ही है। नगा-कुकी की आबादी करीब 34 प्रतिशत है। ये लोग राज्य के करीब 90% इलाके में रहते हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद: मैतेई समुदाय की मांग है कि उन्हें भी जनजाति का दर्जा दिया जाए। समुदाय ने इसके लिए मणिपुर हाई कोर्ट में याचिका लगाई। समुदाय की दलील थी कि 1949 में मणिपुर का भारत में विलय हुआ था। उससे पहले उन्हें जनजाति का ही दर्जा मिला हुआ था। इसके बाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से सिफारिश की कि मैतेई को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल किया जाए।

मैतेई का तर्क क्या है: मैतेई जनजाति वाले मानते हैं कि सालों पहले उनके राजाओं ने म्यांमार से कुकी काे युद्ध लड़ने के लिए बुलाया था। उसके बाद ये स्थायी निवासी हो गए। इन लोगों ने रोजगार के लिए जंगल काटे और अफीम की खेती करने लगे। इससे मणिपुर ड्रग तस्करी का ट्राएंगल बन गया है। यह सब खुलेआम हो रहा है। इन्होंने नागा लोगों से लड़ने के लिए आर्म्स ग्रुप बनाया।

नगा-कुकी विरोध में क्यों हैं: बाकी दोनों जनजाति मैतेई समुदाय को आरक्षण देने के विरोध में हैं। इनका कहना है कि राज्य की 60 में से 40 विधानसभा सीट पहले से मैतेई बहुल इंफाल घाटी में हैं। ऐसे में ST वर्ग में मैतेई को आरक्षण मिलने से उनके अधिकारों का बंटवारा होगा।

सियासी समीकरण क्या हैं: मणिपुर के 60 विधायकों में से 40 विधायक मैतेई और 20 विधायक नगा-कुकी जनजाति से हैं। अब तक 12 CM में से दो ही जनजाति से रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2024
केंद्र सरकार ने शुक्रवार, 5 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि NEET-UG एग्जाम को रद्द करना तर्कसंगत नहीं होगा। इससे यह परीक्षा देने वाले लाखों ईमानदार कैंडिडेट्स गंभीर खतरे…
 06 July 2024
लोकसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने शुक्रवार (5 जुलाई) की दोपहर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर इंडियन रेलवे के लोको पायलट्स से मुलाकात की।…
 06 July 2024
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वत: संज्ञान लेते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा पर केस दर्ज करने की मांग की है। मामला महुआ मोइत्रा के एक अपमानजनक बयान…
 06 July 2024
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को बताया कि देश ने 2023-24 में रक्षा उत्पादन में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है। यह पिछले वित्तीय वर्ष से…
 06 July 2024
पश्चिम बंगाल में 2 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत कर आए TMC विधायकों को शुक्रवार (5 जुलाई) को स्पीकर बिमान बनर्जी ने शपथ दिलाई। गवर्नर आनंद बोस ने…
 06 July 2024
केरल में इंसानी दिमाग खाने वाले अमीबा का एक और केस मिला है। एक 14 साल के लड़के में रेयर ब्रेन इन्फेक्शन अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।…
 06 July 2024
तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रॉन्ग की शुक्रवार (5 जुलाई) की शाम उनके घर के बाहर छह हमलावरों ने हत्या का दी। पुलिस के अनुसार, आर्मस्ट्रॉन्ग…
 06 July 2024
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संदीप पाटिल शुक्रवार को एक पेंट कंपनी के कार्यक्रम में पहुंचे, इस दौरान उन्होंने खास बातचीत में बताया कि उन्होंने चार साल से क्रिकेट नहीं देखा है,…
 05 July 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्पेस जाने की अटकलों के बीच कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने तंज कसा है। उन्होंने गुरुवार (4 जुलाई) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'नॉन-बायोलॉजिकल…
Advertisement