जरा बचकर! जिंदगी पर भारी पड़ जाएगा स्मार्ट सिटी का गड्ढा, बरसात ने बढ़ाई मुसीबत
Updated on
01-07-2023 06:38 PM
मुजफ्फरपुर: बिहार की आर्थिक राजधानी में इन दिनों पूरे जोर शोर से स्मार्ट सिटी के तहत जगह-जगह कई योजनाओं का काम चल रहा है। हालांकि स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों से जनता को सुविधा कम परेशानी ज्यादा पैदा हो रही है। ताजा मामला शहर के ब्रह्मपुरा स्थित नीलकंठ मंदिर के पास का है। जहां स्मार्ट सिटी के सीवरेज निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिट्टी लेकर आ रहा हाईवा पलट गया। इसके बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
स्मार्ट सिटी के गड्ढे में पलटा हाईवा
गनीमत रही कि हादसे में कोई राहगीर चपेट में नहीं आया, वरना कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। वहीं, घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों का आरोप है की आए दिन इन गड्ढों में गिरकर कोई न कोई घायल हो जा रहा है। लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। पूरे मामले पर वार्ड नंबर 6 के पार्षद जफीर फरियादी ने बताया की स्मार्ट सिटी के सीवरेज निर्माण के तहत गड्ढा खोदा गया था, जिसमें हाईवा पलट गया है।
गड्डे को लेकर गुस्से में लोग
स्थानीय लोगों के मुताबिक आए दिन शहर में इस तरह की घटनाएं हो रही है लेकिन नगर निगम कोई ध्यान नहीं दे रहा है। नगर निगम को स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की जल्द से जल्द समीक्षा करनी चाहिए। पूरे मामले को लेकर नगर आयुक्त नवीन कुमार का कहना है कि जल्द ही सारी समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा।
बारिश ने बढ़ाई मुसीबत
बारिश ने मुजफ्फरपुर नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी है। जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आलम ये है कि कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। दावा किया जा रहा था कि करोड़ों रुपए की लागत से शहर में ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त कर दी गई है। मगर हल्की सी बारिश में कई वार्डों और घरों में जलजमाव की स्थिति हो गई। इससे लोगों में निगम के अधिकारियों के प्रति आक्रोश देखने को मिल रहा है।
पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान युद्ध की संभावनाओं के बीच भारत की समुद्री ताकत बढ़ने वाली है। रूस में बने एक मॉडर्न स्टील्थ युद्धपोत ‘तमल’ को भारतीय नौसेना को मई…
कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) में नेपाली स्टूडेंट का शव मिलने के यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई है।कमेटी में चार सदस्य हैं। इंदिरा गांधी नेशनल…
गैंगस्टर लॉरेंस की पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने की धमकी से पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी बौखला गया है। उसने कहा "मैं पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और मुंबई में NCP…
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर में लगातार बयानबाजी जारी है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने इस आतंकी हमले में लोकल सपोर्ट होने की बात कही।उन्होंने…