रजत पाटीदार करने जा रहे डेब्यू
भारतीय टीम के स्टार और अनुभवी खिलाड़ी रविंद्र जडेजा-केएल राहुल पहले टेस्ट के बाद चोटिल हो गए थे। ऐसे में दूसरे टेस्ट के लिए दो बदलाव होना तो भारतीय टीम में तय था। टॉप ऑर्डर में भारत ने सरफराज खान को मौका ना देकर रजत पाटीदार का डेब्यू करवाया है। सरफराज को अपने डेब्यू के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। इसके अलावा मुकेश कुमार भी मोहम्मद सिराज की जगह खेल रहे हैं। वहीं कुलदीप यादव की भी टेस्ट टीम में लंबे समय के बाद वापसी हुई है।
आपको बता दें कि डेब्यूटंट रजत पाटीदार ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खुद को बखूबी साबित किया है। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भी रन बनाए थे। पटीदार ने 55 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 45 की औसत से 4000 रन ठोके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक और 22 अर्धशतक ठोके हैं।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमान गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, केएस भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टली, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।











