सरफराज खान के छोटे भाई ने अफगानी टीम के होश उड़ा दिए
मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान से हर कोई वाकिफ है। रेड बॉल डॉमेस्टिक क्रिकेट में सरफराज खान ने खूब नाम कमाया है। उन्होंने रनों का अंबार लगाया है। वहीं सरफराज को आईपीएल का भी अनुभव है। हालांकि अब बारी है उनके छोटे भाई मुशीर खान की लाइमलाइट में आने की। मुशीर खान इस वक्त भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं जो इस वक्त एशिया कप खेलने दुबई गए हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में अर्शिन कुलकर्णी ने तो कमाल किया ही। लेकिन साथ ही मुशीर खान ने भी अपने नाम का डंका बजाया। उन्होंने पहले गेंदबाजी और फिर बल्लेबाजी में भी अच्छा दमखम दिखाया। स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज मुशीर खान ने पहले बॉलिंग करते हुए 3.85 की गजब इकॉनमी से 7 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट झटका। वहीं एक ओवर उन्होंने मेडन भी डाला था।
इसके बाद जब बल्लेबाजी की बात आई, तो वहां भी मुशीर खान का जलवा देखने को मिला। 174 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय अंडर 19 टीम के 76 रन पर ही 3 विकेट गिर गए थे। वहीं फिर बल्लेबाजी के लिए मुशीर खान आए। मुशीर ने अर्शिन के साथ 98 रन की शानदार साझेदारी की। वह अंत तक नाबाद रहे। 90 के स्ट्राइक रेट से मुशीर ने चौकों की मदद से नाबाद 48 रन बनाए। 18 साल के मुशीर आगे जाकर आईपीएल और सीनियर इंडियन टीम में भी नाम कमा सकते हैं।