संजीव भसीन ने जताया मणप्पुरम फाइनेंस पर भरोसा

संजीव भसीन ने जताया मणप्पुरम फाइनेंस पर भरोसा
नई दिल्‍ली: संजीव भसीन देश के जाने-माने स्‍टॉक मार्केट एनालिस्‍ट हैं। शेयरों को परखने का उनका तजुर्बा 30 साल से भी ज्‍यादा का है। वह IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्‍टर हैं। भसीन को उनकी निवेश सलाह के लिए जाना जाता है। शेयर बाजार, निवेश और अर्थव्यवस्था के बारे में वह गहरी जानकारी रखते हैं। मार्केट एक्सपर्ट ने सोने को गिरवी रखकर लोन देने वाली कंपनी मणप्पुरम फाइनेंस पर भरोसा जाहिर किया है। कंपनी के शेयरों ने पिछले एक साल में करीब 60 फीसदी रिटर्न दिया है। भसीन को कंपनी के शेयरों में और तेजी दिख रही है।
Advertisement