संजीव भसीन ने दी इन दमदार शेयरों को खरीदने की सलाह, दिखेगी तूफानी रफ्तार, न चूकें कमाई का मौका

संजीव भसीन ने दी इन दमदार शेयरों को खरीदने की सलाह, दिखेगी तूफानी रफ्तार, न चूकें कमाई का मौका
नई दिल्ली: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपके पास कमाई का मौका है। शेयर बाजार के दिग्गज और आईआईएफएल सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन (Sanjiv Bhasin) ने निवेशकों को कई स्टॉक्स खरीदने की सलाह दी है। संजीव भसीन ने इन शेयरों पर भरोसा जताया है। उनके मुताबिक, आने वाले समय में ये शेयर निवेशकों की शानदार कमाई करा सकते हैं। संजीव भसीन ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, आईआरसीटीसी और लार्सन एंड टूब्रो फाइनेंस के शेयर खरीदने की सलाह दी है। भसीन के मुताबिक, बाजार में अच्छी तेजी आई है। लेकिन निवेशकों को अभी सोच-समझकर निवेश करने की जरूरत है। भसीन का मानना है कि बाजार में कुछ मुनाफावसूली के आसार हैं। उनके मुताबिक, निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो में अलग-अलग तरह के शेयर रखने चाहिए। समय-समय पर उनमें बदलाव करते रहना चाहिए। आईए आपको बताते हैं उन शेयरों के बारे में, जिन्हें लेकर भसीन उत्साहित हैं। मार्केट गुरु ने इनका टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस बताया है।
Advertisement