बिलाईगढ़ विधानसभा से संजय सोनवानी प्रबल दावेदार

बिलाईगढ़ विधानसभा से संजय सोनवानी प्रबल दावेदार
बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विधानसभा से युवा चेहरा संजय सोनवानी भाजपा से दावेदार के रूप में उभर कर सामने आ रहे हैं आपको बता दें कि संजय सोनवानी संगठन के मामले में सबसे सक्रिय माने जाते हैं भाजपा में कई दायित्व पर काम कर चुके हैं।

जैसे टुण्डरी शक्ति केन्द्र में सहसंयोजक, बिलाईगढ़ मंडल युवा मोर्चा में कोषाध्यक्ष, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा अजा मोर्चा में जिला महामंत्री, सहकारिता प्रकोष्ठ में जिला मीडिया प्रभारी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में जिला कार्यसमिति सदस्य एवं वर्तमान में बिलाईगढ़ भाजपा मंडल कार्यसमिति सदस्य, पुरगांव शक्ति केन्द्र प्रभारी, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ अजा मोर्चा जिला महामंत्री पद पर कार्यरत हैं।

वहीं गैर-राजनीतिक संगठन की बात करें तो पुर्व में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्यनिर्माणी मजदूर संघ(संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) में ब्लाक अध्यक्ष, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में जिला प्रभारी, भारतीय मजदूर संघ जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में जिला कार्यसमिति सदस्य, छत्तीसगढ़ विश्वकर्मा भवन सन्निर्माण मजदूर यूनियन में प्रदेश महामंत्री एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ भवन सन्निर्माण मजदूर यूनियन प्रदेश महामंत्री पद पर कार्यरत हैं। एवं वर्तमान में मजदूर यूनियन लगभग दस जिला में संचालित है जिसका नेतृत्व संजय सोनवानी कर रहे हैं। इसके साथ ही साथ एक दशक से पत्रकारिता में भी सक्रिय है पुर्व में राष्ट्रीय अखबार जैसे नईदुनिया, दैनिक भास्कर, देशबंधु, दबंग दुनिया व वर्तमान में अमृत संदेश अखबार में सक्रियता से काम कर रहे हैं।

संजय सोनवानी मृदभाषी, कुशल रणनीति कार सर्व समाज सेवी, केन्द्र सरकार की योजनाएं कानून कायदों एवं शासन के नियम कायदों के बहुत अच्छे जानकार हैं युवाओं महिलाओं बुजुर्ग हर वर्ग के साथ जुड़े हुए हैं उनका जनता एवं कार्यकर्ताओं के साथ परिवार जैसा संबंध है साथ ही विपक्षी दलों के साथ भी अच्छा व्यवहार एवं साकारात्मक विचार धारा से कार्य करते हैं इसीलिए इनका हर वर्गो के बीच व्यवहारिक संबंध है साफ स्वच्छ छवि के साथ जनता और कार्यकर्ताओं के बीच कार्य करने का राजनीतिक संगठन में दो दशक एवं गैर-राजनीतिक संगठन में एक दशक से भी अधिक का लंबा अनुभव है। इनके दावेदारी से क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं में अपार हर्ष है।


Advertisement