संजय राउत बोले- ‘कांग्रेस रुख साफ करे, क्या महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ेगी’

संजय राउत बोले- ‘कांग्रेस रुख साफ करे, क्या महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ेगी’

 मुंबई/नई दिल्ली । हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सहयोगी दल उससे सीधा सवाल पूछने लगे हैं। महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।


शिवसेना उद्धव गुट के प्रवक्ता संजय राउत ने कांग्रेस से रुख साफ करने को कहा है कि वह महाराष्ट्र में क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन करना चाहती है या नहीं? क्या कांग्रेस महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ना चाहती है?


सीएम फेस घोषित करना होगा: संजय राउत


  • संजय राउत ने पार्टी मुखपत्र सामना में लेख भी लिखा। संजय राउत के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में इंडी गठबंधन की जीत हुई, क्योंकि वह मिलकर चुनाव लड़े। हरियाणा में कांग्रेस हारी क्योंकि अकेले लड़ी.
  • कांग्रेस यदि हरियाणा में समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और शिवसेना (उद्धव गुट) जैसे छोटे दलों को कुछ सीट देकर चुनाव लड़ती, तो परिणाम कुछ और होता। कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। अतिआत्मविश्वास में हार गई।
  • भाजपा की तारीफ करते हुए संजय राउत ने कहा कि भाजपा ने हारी बाजी जीत ली। उन्होंने बहुत अच्छा चुनाव लड़ा। तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस को सोचना चाहिए कि वह जीती बाजी क्यों हार गई।
  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के संबंध में संजय राउत ने कहा कि यहां भी महाविकास अघाड़ी को मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा करना होगी। इस पर कांग्रेस का क्या रुख है, यह उसको जल्द से जल्द स्पष्ट करना चाहिए।
  • कांग्रेस बताए कि हरियाणा में हमसे गठबंधन क्यों नहीं किया: संजय सिंह

    इस बीच, दिल्ली में आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। पार्टी नेता संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी चाहती थी कि हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा जाए। कांग्रेस ने गठबंधन नहीं किया और नतीजा सबके सामने है।

Advertisement