जमुई में बालू माफिया का तांडव, दारोगा को ट्रैक्टर से कुचला, एक पुलिसकर्मी भी घायल
जमुई : बिहार के जमुई में सनसनीखेज कांड सामने आया जहां बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलकर दारोगा की हत्या कर दी गई। बेखौफ बालू माफियाओं का तांडव यहां सामने आया। बताया जा रहा कि अवैध बालू खनन की सूचना के बाद दारोगा साथी पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान बालू लदे ट्रैक्टर को उन्होंने देखा। उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन ट्रैक्टर ड्राइवर ने नहीं रुका, दारोगा को ट्रैक्टर से रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक पुलिसकर्मी घायल भी हुआ है।
गरही थाना इलाके की घटना
चौंकाने वाला मामला गरही थाना इलाके के रोपावेल के पास का है। बालू माफियाओं ने गश्ती पर गए अपर थानाध्यक्ष की ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला है। वहीं इस दौरान एक होमगार्ड के जवान राजेश कुमार साह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ट्रैक्टर से कुचलकर मारे गए दारोगा 2018 बैच के एसआई प्रभात रंजन हैं। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिले के एसपी शौर्य सुमन सदर अस्पताल पहुंचे।