संभल: जेल में बंद शख्स को मुठभेड़ में किया अरेस्ट! इंस्पेक्टर समेत 12 पुलिसवालों पर कोर्ट सख्त
संभल: यूपी के संभल जिले में पुलिस का अनोखा खेल सामने आया है। 25 अप्रैल, 2022 को दूध विक्रेता दुर्वेश से 1 लाख रुपये की लूट हुई। पुलिस ने इस केस में फर्जी मुठभेड़ दिखाकर ओमवीर और ऋषिपाल को अरेस्ट किया। ओमवीर पहले से किसी और मामले में 11 अप्रैल से 12 मई 2022 तक बदायूं जेल में बंद था। कोर्ट ने मुठभेड़ फर्जी मानते हुए 2 इंस्पेक्टर, 4 दरोगा सहित 12 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया हैमामल की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया 25 अप्रैल 2022 की लूट की तारीख पर ओमवीर जिला कारागार बदायूं में बंद था। इसके बावजूद उसे लूट की घटना में दर्शा कर चालान किया गया। आरोप है कि जांच के बीच षड्यंत्र रचते हुए 7 जुलाई 2022 को फर्जी मुठभेड़ दर्शाई गई और 19 बाइकों की झूठी बरामदगी दिखाकर ओमवीर को आरोपी बना दिया गया। उच्च अफसरों से शिकायतों के बाद कार्रवाई नहीं करने पर ओमवीर ने कोर्ट की शरण ली।











