साक्षी मलिक ने संजय सिंह पर उठाए सवाल : बोलीं-WFI से सस्पेंड होने के बाद खिलाड़ियों को बांट रहे फर्जी सर्टिफिकेट

साक्षी मलिक ने संजय सिंह पर उठाए सवाल : बोलीं-WFI से सस्पेंड होने के बाद खिलाड़ियों को बांट रहे फर्जी सर्टिफिकेट

WFI विवाद के बीच पहलवान साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया एक्स पर एक खिलाड़ी का सर्टिफिकेट साझा कर BJP सांसद बृजभूषण के करीबी संजय सिंह पर सवाल उठाए। कहा कि सरकार द्वारा गतिविधियों से सस्पेंड करने के बाद भी संजय सिंह खिलाड़ियों को फर्जी सर्टिफिकेट बांट रहे हैं। जब खिलाड़ी नौकरी लेने जाएंगे तो उन पर सरकार कार्रवाई करेगी, इससे पहले अभी सरकार संजय सिंह पर कार्रवाई करे।

साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि 'भारत सरकार ने बृजभूषण के साथी संजय सिंह की गतिविधियों को सस्पेंड कर दिया था। उसके बावजूद संजय सिंह अपनी मनमर्जी चला नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप करवा रहे हैं। खिलाड़ियों को फर्जी सर्टिफिकेट बांट रहे हैं, जोकि गैरकानूनी है।

खेल मंत्रालय द्वारा जयपुर में आयोजित होनी है चैंपियनशिप
खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित रेसलिंग नेशनल चैंपियनशिप जयपुर में आयोजित की जानी है। लेकिन, उससे पहले ही कुश्ती पर अपना दबदबा साबित करने के लिए संजय सिंह गैरकानूनी तरीके से अलग नेशनल चैंपियनशिप के सर्टिफिकेट दस्तखत कर बांट रहे हैं।

खेल मंत्री से अपील- खिलाड़ियों का भविष्य खराब न होने दें
WFI से सस्पेंड आदमी कैसे संस्था के पैसे का दुरुपयोग कर सकता है। कल जब खिलाड़ी इन सर्टिफिकेट को लेकर नौकरी मांगने जाएंगे तो उन पर कार्रवाई होगी। जबकि, खिलाड़ियों की कोई गलती नहीं है। कार्रवाई तो ऐसा फ्रॉड करने वाले संजय सिंह पर अभी से होनी चाहिए। जिसकी गतिविधियों पर रोक लगाए जाने के बावजूद फर्जीवाड़ा कर रहा है।

मैं खेलमंत्री अनुराग ठाकुर से अपील करती हूं कि आप इस मसले को देखें और खिलाड़ियों का भविष्य खराब होने से बचाएं।


Advertisement