सदानीरा समागम : भारत भवन के अंतरंग सभागार में प्रस्‍तुति

सदानीरा समागम : भारत भवन के अंतरंग सभागार में प्रस्‍तुति

गीत के सुरों में बहा नदी राग


भोपाल। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सदानीरा समागम के तीसरे दिन भारत भवन के अंतरंग सभागार में श्रीजानकी बैंड ऑफ विमेनत्रिलोक संस्थाजबलपुर ने संगीतमय प्रस्‍तुति दी। जानकी बैंड की महिला कलाकारों ने प्रस्तुति की शुरुआत नदी स्तुति भारतम महाभारतम से की। जिसमें उन्होंने गंगा, यमुना,सिंधु, कावेरी, नर्मदा का उपशास्त्रीय संगीत के माध्यम से वंदन किया। बुंदेलखंड और महाकौशल के अंचल में अंचल की परंपरा में नर्मदा का महत्व और आस्था, पूर्णभाव को बैंड ने बहुत ही लोक ढंग से प्रस्तुत किया। 

इस प्रस्‍तुति का निर्देशन दविन्दर सिंह ग्रोवर ने द्वारा किया गया। बैंड में मुस्कान सोनीउन्नति तिवारीमाही सोनीमानसी सोनीशालिनी अहिरवारअर्पिता तिवारीअनामिका बाजपेयीचांदनी सेन और चेतना बैन शाि‍मल हैजिन्होंने अपने गायनवादन और प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।

Advertisement