रशियन गर्ल जो बनी कजाकिस्तान की ब्यूटी क्वीन, 24 साल की उम्र में है 800 लाख की मालकिन

रशियन गर्ल जो बनी कजाकिस्तान की ब्यूटी क्वीन, 24 साल की उम्र में है 800 लाख की मालकिन
ऐलेना रयबाकिना मौजूदा समय में दुनिया की नंबर तीन महिला टेनिस प्लेयर हैं। ऐलेना रयबाकिना साल 2022 में विंबलडन का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में उनकी कोशिश होगी कि वह इस साल अपने खिताब का बचाव करने में सफल रहे।

रूस में हुआ जन्म कजाकिस्तान से खेलती हैं ​रयबाकिना

24 साल की ऐलेना रयबाकिना जूनियर लेवल पर रूस के लिए टेनिस खेलती थी लेकिन बाद में उन्होंने कजाकिस्तान का रुख कर लिया। दरअसल कजाकिस्तान टेनिस फेडरेशन ने रयबाकिना हर तरह के सपोर्ट का वादा किया जिसमें आर्थिक से लेकर कोचिंग तक शामिल था। इसके लिए उन्हें रूस छोड़ने के लिए कहा गया। रयबाकिना को दिक्कत नहीं हुई क्योंकि उन्हें रूसी फेडरेशन से सपोर्ट नहीं मिलता था।

लाजवाब है ग्राउंड स्ट्रोक और सर्विस​

6 फीट लंबी, छरहरी बदन की रयबाकिना टेनिस कोर्ट पर अपने आक्रामक खेल के लिए जानी जाती हैं। दाएं हाथ की टेनिस प्लेयर रयबाकिना के फोरहैंड शॉट का विरोधियों के पास कोई जवाब नहीं होता है। खास तौर से उनका ग्राउंड स्ट्रोक और सर्विस तो कमाल की होती है।

कजाकिस्तान की नंबर एक टेनिस प्लेयर हैं रयबाकिना

रयबाकिना कजाकिस्तान की पहली महिला टेनिस प्लेयर भी जिन्होंने WTA रैंकिंग के टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है। इसके अलावा वह कजाकिस्तान की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी हैं।

इस साल जीत चुकी दो WTA खिताब

रयबाकिना ने इसी साल दो WTA खिताब अपने नाम किया है जिसमें इंडियन वेल्स ओपन और इटालियन ओपन शामिल है। वहीं 2018-19 में तो उन्होंने चार WTA खिताब अपने नाम किया था। यह साल उनके लिए सबसे शानदार था।

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 की हैं रनरअप

साल 2023 के ग्रैंड स्लैम की बात करें तो वह ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के फाइनल ओर फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। उनके नाम पांच WTA सिंगल खिताब है जिसमें एक ग्रैंड स्लैम भी शामिल है।

करोड़ों की मालकिन हैं ​रयबाकिना

रयबाकिना के नेटवर्थ की बात की जाए वह करीब 10.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। भारतीय रुपए में यह करीब 100 करोड़ के पास है। इसके अलावा मास्को और कजाकिस्तान में उनके पास आलीशान घर है। वहीं वह हर साल टेनिस के प्राइज मनी से लगभग 10 लाख अमेरिकी डॉलर कमाती हैं।

 ​

Advertisement