Select Date:

स्वर्ण मंदिर के पास बम की अफवाह, ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी से पहले पूरे पंजाब में अलर्ट मोड पर पुलिस

Updated on 03-06-2023 06:38 PM
अमृतसर: भारतीय सेना के ऑपरेशन ब्लूस्टार की 39वीं बरसी छह जून को है। इससे कुछ ही दिन पहले शनिवार को स्वर्ण मंदिर के पास बम की झूठी कॉल आने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पंजाब पुलिस अलर्ट हो गई और तुरंत बम डिफ्यूज करने वाले एक दस्ते को मौके पर भेजा गया। पुलिस को फोन करने के आरोप में तीन बच्चों सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस को रात करीब एक बजे स्वर्ण मंदिर के पास चार बम रखे जाने की सूचना मिली।
ऑपरेशन ब्लूस्टार क्‍या है?
दरअसल ऑपरेशन ब्लूस्टार स्वर्ण मंदिर परिसर में छिपे जरनैल सिंह भिंडरावाले के नेतृत्व वाले उग्रवादियों को बाहर निकालने के लिए स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से की गई एक सैन्य कार्रवाई थी। ऑपरेशन 1 और 8 जून 1984 के बीच किया गया था। इसमें कई लोगों की जान गई थी और स्वर्ण मंदिर और मंदिर परिसर भी क्षतिग्रस्त हो गया था।
पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी
आगामी 6 जून को पड़ने वाले ऑपरेशन ब्लूस्टार की वर्षगांठ को ध्यान में रखते हुए पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस दल सभी 28 पुलिस जिलों में जनता के बीच विश्वास जगाने के उपाय के रूप में संवेदनशील और कमजोर क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर रहे हैं।
368 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा
विशेष डीजीपी (कानून व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा कि पुलिस कमिश्‍नर और एसएसी को अपने-अपने जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस टीमों ने फ्लैग मार्च के दौरान 368 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा भी है।
बरसी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
शुक्ला ने कहा क‍ि पंजाब पुलिस ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से सुनिश्चित करेगी, जिसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और राज्य भर में पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 June 2025
अहमदाबाद विमान हादसे के दो दिन बाद भी शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह जब विमान का मलबा हटाया जा रहा था, तो विमान के पिछले हिस्से…
 14 June 2025
अहमदाबाद विमान हादसे पर हरियाणा के अंबाला में भारतीय वायुसेना से रिटायर्ड विंग कमांडर एस.डी. विज ने बताया कि विमान के दोनों इंजनों का एक साथ खराब होना बहुत ही…
 14 June 2025
पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में कपिल शर्मा शो में उनकी फिर से वापसी की…
 14 June 2025
12 जून 2025 का दिन। एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1 बजकर 38 मिनट 40 सेकेंड पर अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए टेकऑफ किया। प्लेन 625 फीट…
 14 June 2025
अहमदाबाद में प्लेन क्रैश वाली जगह से शनिवार को एक और शव बरामद हुआ है। आज जब बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से मलबा हटाया जा रहा था, तब विमान की…
 13 June 2025
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। साथ ही शवों…
 13 June 2025
पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी के 2 हत्यारों को बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोगा के जसप्रीत सिंह मेहरू…
 13 June 2025
पंजाब के पठानकोट में शुक्रवार को एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। हेलिकॉप्टर ने पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। जैसे ही वह हलेड़ा गांव के पास…
 13 June 2025
अहमदाबाद प्लेन हादसे में जिंदा बचे इकलौते यात्री रमेश विश्वास कुमार ने बताया कि मुझे विश्वास नहीं होता कि मैं कैसे जिंदा बाहर निकला। शायद दरवाजा टूटा और सीट समेत…
Advertisement