जशपुरनगर। समाचार पत्र दिनांक 18 जुलाई 2023 में प्रकाशित दो दिन काम कर भाग ठेकेदार, निजी मकान के बरामदे में लग रही क्लास के संबंध में प्राथमिक शाला बनखेता संकुल केन्द्र भेलवा से वस्तुस्थिति का प्रतिवेदन लेकर बीईओ फरसाबहार ने जानकारी देते हुए बताया उक्त संस्था में आर.ई.एस. विभाग की ओर से मरम्मत कार्य किया जा रहा है। 04 जुलाई 2023 से कार्य प्रारंभ कर शुरुआती तीन चार दिनों में छत के ऊपर आवश्यकतानुसार ढलाई का कार्य किया गया है व सीलिंग का कुछ कार्य किया गया है। इसके पश्चात 08 जुलाई 2023 से कार्य रूका हुआ था। जिसे 18 जुलाई 2023 को पुनः कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिसमें कुल 10 लेबर, मिस्त्री, मजदूर लगाए गए है। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग फरसाबहार से दूरभाष पर चर्चा करने पर अवगत कराया गया, कि छत मरम्मत का कार्य पूर्ण हो चुका है। सिलिंग का कार्य चल रहा है। कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने मजदूरों की उपलब्धता नहीं होने के कारण कार्य रूका हुआ था, जिसे पुनः शुरू कर दिया गया है।
आर.ई.एस. विभाग के एसडीओ ने भी जानकारी दिया है, कि फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंचायत भेलवा के बनखेता प्राथमिक शाला में छत मरम्मत कार्य पूर्ण हो चुका है। कमरे की मरम्मत कार्य प्रगतिरत है। साथ ही सिलिंग प्लास्टर हो रहा है। जल्दी ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।











