रोहित का गजब रिकॉर्ड
रविवार को अपने इस थ्रो के साथ ही रोहित इस सीजन में भारत की ओर से सबसे लंबी दूर का थ्रो फेंकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही वह श्रीलंका के रमेश थरंगा पथिरगे (92.62 मीटर) के बाद दुनिया के टॉप थ्रोअर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा भी शामिल हैं, जो 85.69 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर हैं।रोहित का यह प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि उनका पिछला बेस्ट 83.04 मीटर था, जो उन्होंने 2023 में हासिल किया था। इस बार उन्होंने न सिर्फ अपना व्यक्तिगत रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि मीट रिकॉर्ड से भी बेहतर प्रदर्शन किया, जो पहले 84.35 मीटर था।
रोहित ने की गजब की वापसी
रोहित यादव की सीरीज भी काफी मजबूत रही। उन्होंने 77.71 मीटर, 77.63 मीटर, एक फाउल (नो मार्क), 77.51 मीटर, 79.40 मीटर और फिर अंतिम प्रयास में 87.05 मीटर का थ्रो किया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में वह अपनी लय पकड़ने में संघर्ष कर रहे थे, लेकिन आखिरी थ्रो में उन्हें सही रिदम मिली और उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।











