नई दिल्ली: चैंपियन घर आ चुके हैं। रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारत की विश्व कप विजेता टीम आखिरकार बुधवार को ग्रांटली एडम्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुई और गुरुवार तड़के दिल्ली पहुंचने पर उसका गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया। देश की राजधानी में उतरने के बाद टीम इंडिया आईटीसी मौर्या होटल पहुंची, जहां परंपरागत तरीके से प्लेयर्स को सम्मान के साथ होटल के अंदर ले जाया गया।
इस दौरान कलाकारों के साथ खुद कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान हार्दिक पंड्या भी डांस करते नजर आए। प्लेयर्स की फैमिली भी साथ थी। विराट कोहली का इंतजार करते उनके भाई और भाभी भी नजर आए। बता दें कि तूफान बेरिल के कारण भारतीय टीम तीन दिनों से बारबाडोस में फंसी हुई थी। एयर इंडिया की विशेष चार्टर फ्लाइट AIC24WC (एयर इंडिया चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप) से टीम इंडिया उड़ी और यहां आज सुबह करीब 6:20 बजे दिल्ली पहुंची।
दिल्ली पहुंचते ही नाचने लगे रोहित शर्मा, जानें कब और कहां देख सकते हैं विश्व विजेता का जश्न-परेड लाइव











