रोहित ने मैदान का चक्कर लगाया
रोहित शर्मा ने मैच के पूरे वानखेड़े स्टेडियम का चक्कर लगाया। उनके सात मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी भी थी। दोनों लगातार बातें कर रहे थे। पिछले साल मुंबई इंडियंस ने रोहित को हटाकर हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान बना दिया था। इसके बाद रोहित और फ्रेंचाइजी के बीच काफी अनबन की खबरें आईं। टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर रही। लेकिन इस सीजन सबकुछ ठीक दिख रहा है और इसका असर प्रदर्शन पर भी दिखा।रोहित शर्मा ने मैच के बाद भी दर्शकों का दिल जीता। नीता अंबानी के साथ स्टेडियम का चक्कर लगाने के बाद, रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव और केविन पीटरसन के साथ मिलकर टेनिस रैकेट से गेंदें दर्शकों में फेंकी। रोहित काफी समय तक कुलदीप यादव और करुण नायर के साथ बातें भी कर रहे थे।











