बीजेपी दफ्तर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनावी रूझानों से साफ जाहिर हो रहा है कि इस बार भी एनडीए को जनादेश मिल रहा है। बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनाने जा रहा है। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एनडीए के नेताओं ने बहुत मेहनत की है, चाहे वो नीतीश कुमार हों, चिराग पासवान हों, जीतन राम मांझी हों, उपेंद्र कुशवाहा हों, पीएम मोदी हों, जेपी नड्डा हों, गृह मंत्री अमित शाह हों या फिर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हों। हमने '2025, फिर से नीतीश' के नारे के साथ नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ा था।
वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय कुमार झा ने कहा, 'नतीजे बिल्कुल वैसे ही हैं, जैसी हमने उम्मीद की थी। हमें भरोसा है कि एनडीए भारी अंतर से जीतेगा। दूसरी तरफ, महागठबंधन में लोग आपस में विभाग बांट रहे थे। वे शपथ ग्रहण की तारीख तय कर रहे थे। लेकिन, ये फैसला तो जनता ही करती है। हम जमीन पर थे, नीतीश जी लोगों से मिले और मुख्यमंत्री को देखकर लोगों के चेहरों पर जो खुशी थी, उससे हमें समर्थन का एहसास हो रहा था। लोग आरजेडी की नेपाल-बांग्लादेश वाली भाषा के खिलाफ हैं। अगर किसी को शिकायत है, तो उसे उम्मीदें भी नीतीश कुमार से हैं... कि सिर्फ वही कुछ कर सकते हैं।'











