रियान पराग ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में बांधे पुल, टीम के इस एक खिलाड़ी को भी माना जीत का हीरो
गुवाहटी: राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ आईपीएल 2026 में अपना अभियान शुरू किया है। इस टीम ने सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से मैच अपने नाम किया। शानदार जीत के बाद कप्तान रियान पराग ने ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की जिन्होंने 15 गेंद पर अपनी फिफ्टी ठोक तूफानी पारी खेली।
वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ
मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदो में 5 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 52 रन बनाए। 15 वर्षीय खिलाड़ी ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यशस्वी जायसवाल के साथ 75 रन की साझेदारी ने टीम के लिए जीत की नींव रखी। कप्तान ने सूर्यवंशी की तारीफ में कहा, 'मैं वैभव से कहता हूं कि आप पूरे 14 मैच खेलो मैदान या मीडिया की बातों से परेशान मत हो। कोचों से भी कहता हूं कि उन्हें खुलकर खेलने दें। नेट्स में उन्हें देखकर हम काफी प्रभावित हुए।'रुतुराज गायकवाड़ ने क्या कहा?
करारी हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, 'शुरुआत में हालात मुश्किल थे खासकर जोफ्रा आर्चर के खिलाफ। मीडियम पेसर्स के खिलाफ भी खेलना आसान नहीं था और स्पिनर्स को भी मदद मिल रही थी। शायद हम थोड़ी और गहराई तक बल्लेबाजी कर सकते थे लेकिन आजकल अच्छा स्कोर क्या है यह तय नहीं होता इसलिए खेलते रहना जरूरी था।'उन्होंने कहा, 'आप पिछली चीजों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ते हैं। अगला मैच तीन दिन में है। टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं शुरुआत थोड़ी नर्वस थी लेकिन एक मैच खेल लेना अच्छा रहा। मैं हमेशा पूरी तरह आक्रामक खेलने में विश्वास नहीं करता लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण यह समझना मुश्किल है कि सही स्कोर क्या होगा। बल्लेबाजों के लिए जरूरी है कि वे खुद पर भरोसा रखें और मौका मिले तो शॉट खेलने से न चूकें।'











