वनडे टीम से बाहर रखे गए ऋषभ पंत बनाए गए कप्तान, सरफराज खान को मिली उपकप्तान की जिम्मेदारी

वनडे टीम से बाहर रखे गए ऋषभ पंत बनाए गए कप्तान, सरफराज खान को मिली उपकप्तान की जिम्मेदारी
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली। माना जा रहा था कि बैकअप विकेटकीपर के रूप में वह टीम का हिस्सा होंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब पंत को ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का कप्तान बनाया गया है। ईरानी कप रणजी ट्रॉपी की चैंपियन और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेला जाता है। अभी जम्मू कश्मीर की टीम रणजी ट्रॉफी की विजेता है।

सरफराज खान को उपकप्तानी मिली

ईरानी कप में जहां ऋषभ पंत रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान हैं तो उपकप्तानी की जिम्मेदारी सरफराज खान के पास है। एक से 5 अक्टूबर के बीच श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में ईरानी कप का आयोजन किया जाएगा। पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस इंजरी के कारण लंबे समय से खेल से दूर रहने वाले आकाश दीप को भी रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम में जगह मिली है। हालांकि टूर्नामेंट से पहले उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना पड़ेगा।

गेंदबाजी लाइनअप काफी मजबूत

टीम में तेज गेंदबाजों के तौर पर मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी और आर्यन पांडे शामिल हैं, जबकि स्पिन विभाग में अनुकूल रॉय के साथ मानव सुथार और सारांश जैन भी हैं। मानव और सुथार दोनों हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेले थे। रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम में आर स्मरण और आयुष डोसेज भी शामिल हैं, जो पिछली रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दो खिलाड़ी थे।

दलीप ट्रॉफी में कमाल की बैटिंग करने वाले बंगाल के मध्यक्रम के बल्लेबाज सुदीप घरामी भी रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम में हैं। वहीं झारखंड के शिखर मोहन और दिल्ली के सनत सांगवान को भी शामिल किया गया है।

रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान (उपकप्तान), स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप (सब्जेस्ट टू फिटनेस), मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय, आयुष दोसेजा।
Advertisement