पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के साथ रेलमंत्री भी हुए शामिल
राजधानी के रानी कमलापति स्टेशन पर 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य सैयद किरमानी, दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्षेत्ररक्षक जोंटी रोड्स, इंग्लैंड टीम के पूर्व फिरकी गेंदबाज मोंटी पनेसर और भारतीय क्रिकेटर ईश्वर चंद पांडे ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ ट्रेन से आगरा तक की यात्रा की।
खेलों को बढ़ावा देने की खातिर की पहल
इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हम वंदे भारत में लीजेंड्स लीग क्रिकेट और दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए यात्रा करेंगे। जोंटी रोड्स ने कहा कि क्रिकेट में हर स्तर पर साझेदारी महत्वपूर्ण होती है और मैं इस अद्भुत साझेदारी के लिए भारतीय रेलवे का आभारी हूं, जो अभी लीजेंड्स लीग क्रिकेट और इंडियन रेलवे के साथ शुरू हुई है। सैयद किरमानी ने कहा कि यह हम क्रिकेटरों के लिए महान अवसर और सम्मान की बात है, जिन्हें वंदे भारत ट्रेन पर पहली बार ट्राफी टूर को हरी झंडी दिखाने के लिए आमंत्रित किया गया।











