नोटबुक के पेज पर हाथ से लिखा रेजिग्नेशन लेटर मित्शी इंडिया के CFO ने दिया इस्तीफा

नोटबुक के पेज पर हाथ से लिखा रेजिग्नेशन लेटर मित्शी इंडिया के CFO ने दिया इस्तीफा

मुंबई बेस्ड मित्शी इंडिया के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) रिंकू पटेल के इस्तीफे देने का तरीका सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर वायरल हो रहा है। रिंकू पटेल ने नोटबुक के एक पेपर पर हाथ से लिखकर CFO पद से इस्तीफा दिया है।

मित्शी इंडिया ने बीते दिन गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज को इस्तीफे की जानकारी दी। कंपनी ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में रिंकू पटेल के इस्तीफे को अटैच किया है। कंपनी ने बताया है कि वह नए CFO के अपॉइंटमेंट की प्रोसेस में है। अपॉइंटमेंट के बाद स्टॉक एक्सचेंज को इसकी जानकारी देंगे। रिंकू का इस्तीफा 20 दिसंबर 23 से प्रभावी हो गया है।

रिंकू पटेल ने इस्तीफे की वजह व्यक्तिगत कारण को बताया है। रेजिग्नेशन लेटर में 15 नवंबर 2023 की तारीख है। उन्होंने लेटर में लिखा- सम्मान के साथ, मैं आपको सूचित करता हूं कि मैं अपने व्यक्तिगत कारणों से तत्काल प्रभाव से CFO की नौकरी से इस्तीफा दे रहा हूं। आपके ऑर्गनाइजेशन के लिए काम करना बहुत खुशी और एक्सिलेंट एक्सपीरियंस था।

पेंट बनाती है मित्शी इंडिया लिमिटेड
मित्शी इंडिया लिमिटेड पेंट बनाने के साथ ही हाउसकीपिंग, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइड करती है। कंपनी अपने निवेशकों को इस साल 150% से ज्यादा का रिटर्न दे चुकी है। अभी कंपनी का मार्केट कैप 20.84 करोड़ रुपए है।


Advertisement