रिजर्व बैंक की एमपीसी की बैठक इसी सप्ताह, बढ़ेगा बोझ या घटेगी आपकी ईएमआई?

रिजर्व बैंक की एमपीसी की बैठक इसी सप्ताह, बढ़ेगा बोझ या घटेगी आपकी ईएमआई?
मुंबई: पिछले सप्ताह ही सरकार की तरफ से जीडीपी (GDP) के आंकड़े घोषित किए गए थ। चालू वित्त वर्ष के दौरान जुलाई-सितंबर तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर घटकर 5.4 फीसदी पर आ गई है। इसके बावजूद, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) की इस सप्ताह होने वाली समीक्षा बैठक में रेपो रेट (Repo Rate) कम होने के आसार नहीं हैं। कहा जा रहा है कि रिजर्व बैंक मौजूदा रेपो दर को बरकरार रख सकता है।
Advertisement