भोपाल में गणतंत्र दिवस का जश्न:शहीदों के परिजनों का सम्मान; निगम ऑफिस में मेयर-अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा

भोपाल में गणतंत्र दिवस का जश्न:शहीदों के परिजनों का सम्मान; निगम ऑफिस में मेयर-अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को भोपाल में कई जगह तिरंगा फहराया गया। सरकारी कार्यालयों सहित पार्क और कॉलोनियों सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर झंडावंदन हुआ। शहर के सभी स्कूल और कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्य स्तरीय कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड पर हुआ। जहां राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने झंडावंदन किया।

सुबह 7.30 बजे कमिश्नर ऑफिस में कमिश्नर संजीव सिंह ने, कलेक्टर ऑफिस में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने झंडावंदन किया। जिला पंचायत में अध्यक्ष रामकुंवर गुर्जर ने तिरंगा फहराया। उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट, सीईओ ऋतुराज सिंह, दीपक गुर्जर, संदीप कुमार श्रीवास्तव, आकाश परमार आदि भी मौजूद थे।

गणतंत्र दिवस पर शहीदों के परिजनों का सम्मान केजीएन सोशल फाउंडेशन के गोद लिए हुए आंगनवाड़ी केंद्र पर ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेंद्र सिंह चौहान थे। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र को गोद लेने की पहल की सराहना की। फाउंडेशन ने इस बार की थीम भारतीय सेना को लेकर रखी थी। टीम के अध्यक्ष मुन्नवर खान ने बताया कि कार्यक्रम में उन परिवारों का सम्मान किया गया, जिनके परिवार में से कोई न कोई देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए हो। साथ ही रिटायर्ड सैनिकों को भी सम्मानित किया गया। विशेष अतिथि आमिर महबूब ने भी फाउंडेशन के इस आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में एक डांस ग्रुप ने देशभक्ति गीतों पर परफॉरर्मेंस दी। अध्यक्ष खान ने बताया, हमने ये आंगनवाड़ी केंद्र 3 साल पहले गोद लिया था। जिसे प्ले स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र बनाया है। यह इस तरह का भोपाल का पहला केंद्र हैं। केजीएन टीम से गौरव बावनकुले, हिमांशु, सुनील, दया फैहमिदा, शिराज , मुजफ्फर खान, जतिन, चंद्रिका, सौम्या, अरमान, इफरा और शौर्य भी मौजूद थे।

कर्मचारियों का सम्मान नगर निगम के आईएसबीटी स्थित ऑफिस में महापौर मालती राय ने झंडावंदन किया। इसके बाद लोगों को मिठाई वितरित की गई। वहीं, निगम के कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया। माता मंदिर स्थित ऑफिस में अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने ध्वजारोहण किया।


Advertisement