JDU के भोज में पहुंचा बिहार का 'कोना-कोना'! तिलकुट-भूरा-चूड़ा के साथ CM नीतीश के लिए सजा खास मेनू
पटना: बिहार की राजनीति में 'दही-चूड़ा भोज' का विशेष महत्व रहा है, और इस वर्ष मकर संक्रांति के मौके पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने इस परंपरा को बखूबी निभाया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के गर्दनीबाग स्थित मंत्री एन्क्लेव पहुंचे, जहां पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक रत्नेश सदा के आवास पर इस भोज का आयोजन किया गया था। ये कार्यक्रम केवल एक दावत नहीं, बल्कि पार्टी की एकजुटता और सांस्कृतिक जुड़ाव का भी प्रतीक बना। मुख्यमंत्री के आगमन पर रत्नेश सदा ने उन्हें अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान जदयू के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता एक साथ पारंपरिक भोजन का आनंद लेते नजर आए।











