आश्वासन समिति के सामने चल रहे मामले में जीडीए के सचिव राजेश कुमार सिंह उपस्थित हुए। उन्होंने जितनी जमीन कम थी, उसे पूरा कराने के बारे में समिति के पदाधिकारियों को जानकारी दी। जिसके बाद इस मामले को खत्म कर दिया गया।
जीडीए सचिव ने बताया कि राजा भैया ने इंदिरापुरम में जमीन खरीदी थी लेकिन जमीन कुछ कम हो गई थी। जिसे बाद में पूरा कर दिया गया। इसकी रिपोर्ट 2021 में पेश की गई थी। तब से इस प्रकरण की सुनवाई चल रही थी।











