कांग्रेस के नेशनल स्पोकपर्सन रणदीप सुरजेवाला को सुप्रीम कोर्ट से 23 साल पुराने मामले में राहत मिली है। SC ने सुरजेवाला के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) पर पांच हफ्तों की सुरक्षा दी है। कोर्ट ने कहा कि इस वारंट के तहत सुरजेवाला को 5 हफ्तों तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। साथ ही SC ने सुरजेवाला को वारंट को रद्द कराने के लिए वाराणसी कोर्ट में आवेदन देने के लिए चार हफ्तों का समय भी दिया है।
दरअसल, सुरजेवाला ने 23 साल पहले वाराणसी में डिवीजनल कमीश्नर के ऑफिस और कोर्ट में हिंसक प्रदर्शन किया था। इसके बाद सुरजेवाला के खिलाफ वाराणसी में मामला दर्ज किया गया था।











