एनालिस्ट्स का कहना है कि अब कंपनी का फोकस 5जी के मॉनेटाइजेशन पर होना चाहिए क्योंकि रिलायंस जियो को रोलआउट अब पूरा होने वाला है। हालांकि कंपनी ने टैरिफ बढ़ाने की संभावना से इन्कार किया है लेकिन Kotak Institutional Equities का कहना है कि 5जी से सब्सक्राइबर बेस और कंज्यूमर इंगेजमेंट में बढ़ोतरी को देखते हुए कंपनी देर सबेर टैरिफ बढ़ा सकती है। ब्रोकरेज ने रिलायंस के शेयर की रेटिंग BUY करते हुए टारगेट प्राइस 2,725 रुपये कर दिया है। ICICI Securities ने भी रिलायंस के शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 2,585 रुपये कर दिया है।
रिलायंस के इन्वेस्टर्स हुए मालामाल, झोली में आए 40,000 करोड़, आगे रॉकेट बन सकता है शेयर
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरों में आज 2.5% तक तेजी आई। कंपनी ने शुक्रवार को मार्केट बंद होने के बाद अपने तिमाही नतीजों की घोषणा की थी। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 27% बढ़ गया। इस पर आज बाजार ने प्रतिक्रिया दी। कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान 2.5% से अधिक उछला। दोपहर बाद एक बजे यह 2.43 परसेंट की तेजी के साथ 2320.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। कारोबार के दौरान यह 2324.60 रुपये तक गया। इसके साथ ही कंपनी के मार्केट कैप में करीब 40,000 करोड़ रुपये की तेजी आई और यह 15.70 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। इस बीच ब्रोकरेज कंपनियों ने भी रिलायंस के शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है।
क्या कहते हैं ब्रोकरेज
इसी तरह Prabhudas Lilladher के मुताबिक कंपनी के स्टॉक की वाजिब कीमत 2,618 रुपये होनी चाहिए जबकि Nuvama Institutional Equities ने रिलायंस का टारगेट प्राइस 2,950 रुपये रखा है। YES Securities ने कहा कि आने वाले दिनों में न्यू एनर्जी और 5जी बिजनस रिलायंस के लिए ग्रोथ का इंजन बनेंगे। कंपनी ग्रीन एनर्जी वैल्यू चेन में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। Nomura India ने रिलायंस के शेयर के लिए Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए 2,925 रुपये का टारगेट दिया है। Jefferies ने भी कंपनी के शेयर का टारगेट बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दिया है।











